नवप्रवेशी बच्चों का तिलक, माला और मिठाई से स्वागत, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का हुआ वितरण
कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वाय. हेमलता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करना तथा उनके बताए सही मार्ग पर चलना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माधव प्रसाद जायसवाल, विशिष्ट अतिथि रामाधार पटेल (पार्षद), भानुप्रताप यादव, रामधन पाण्डे, बब्बू खान एवं भीमकुमार चौहान द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर रामधन पाण्डे ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के गोरेलाल यादव, अनिल भारद्वाज, श्रीमती अनीता राठौर, पुष्पलता करसाल, कामिनी भार्गव, बिन्ज्या ठाकुर, राजेश कुमार साहू, अशोक नायक, सरोज बसंत, प्रतिभा पटेल, पुरुषोत्तम दास बैरागी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अरुण कुमार चौधरी ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

