CG BREAK: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई आईजी और एसपी का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) और विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार का मानना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं निम्नानुसार हैं।