कोरबा। शहर के मध्य स्थित मुख्य मार्ग पर संचालित बंटी स्टोर्स के किनारे हिस्से में शनिवार शाम अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दुकान के बगल स्थित शंकर होजियरी की ओर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की सूचना मिलते ही बंटी स्टोर्स के संचालक, अप्सरा इलेक्ट्रॉनिक के संचालक एवं आसपास के दुकानदार तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और आग अन्य दुकानों तक नहीं फैल सकी।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

