कोरबा।कटघोरा क्षेत्र के छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स सराफा दुकान में लूट के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले अथवा महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को तीन नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से राज ज्वेलर्स में घुसे थे। बदमाशों ने दुकान संचालक को देशी कट्टा दिखाकर भयभीत किया और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट का प्रयास किया। घटना के बाद थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 237/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(6) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो आरोपियों के चेहरे काफी हद तक स्पष्ट दिखाई दिए। इसी आधार पर पुलिस ने उनकी तस्वीरें सार्वजनिक कर आमजन से पहचान में सहयोग की अपील की है।
पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी व्यक्ति यदि विश्वसनीय सूचना देता है, तो उसे 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्धों के बारे में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा (07759-224500), थाना कटघोरा (07815-250331) अथवा पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा (07759-224031, 222483) पर संपर्क कर पुलिस की जांच में सहयोग करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

