नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,19 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

जारी आदेश के तहत निगम के 19 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न शाखाओं एवं जोनों में अधिकारियों के कार्यों का पुनर्विभाजन किया गया है। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों को अपने-अपने प्रभार का तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में गति लाना, जवाबदेही बढ़ाना तथा नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था से विकास कार्यों के साथ-साथ राजस्व, स्वच्छता, जलापूर्ति, निर्माण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार 19 अधिकारियों को उनके नवीन प्रभार एवं जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।