कोरबा। कोरबा शहर के बुधवारी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राहुल इवेंट एंड साउंड सर्विस की टाटा योद्धा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के लोहे के खंभे से जा टकराई। हादसे में वाहन चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार राहुल इवेंट एंड साउंड सर्विस की टाटा योद्धा आईटीआई चौक से बुधवारी बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार वाहन सीधे बिजली के लोहे के खंभे से जा भिड़ा।
हादसा इतना जबरदस्त था कि मजबूत लोहे का बिजली खंभा भी बुरी तरह मुड़ गया। टक्कर के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं बिजली विभाग की टीम भी क्षतिग्रस्त खंभे को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

