कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के 16 अधिकारी एवं कर्मचारी 30 जून को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। निगम परिवार ने आयोजित सम्मान समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में पी.जी. गोस्वामी, लाल मोहम्मद, बलराम प्रसाद चौहान, सूरज सहदेव, वैंकट रमैया, दुकालू यादव, उज्जैन कुमार कुर्रे, मानसाय कंवर, चुन्नीलाल, टी. बाल चनैया, किस्पाराव सहित कुल 16 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। लंबे समय तक निगम की विभिन्न सेवाओं में योगदान देने पर उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। अब कर्मचारी अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को अधिक समय दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी सीधे शहर और नागरिकों की सेवा से जुड़े होते हैं, इसलिए उनके कार्यों का प्रभाव आम जनता के जीवन पर पड़ता है। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी।
समारोह को अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक एवं पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह तथा हेमंत गभेल ने भी संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला ने किया। समारोह में निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों को भावपूर्ण विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

