कोरबा।मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (एमजीआई), कोरबा द्वारा जिले के 65 विद्यालयों के हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, सीबीएसई तथा कॉलेज स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1,050 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को मेडल और मेरिट प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल (पूर्व जेसीआई अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथियों डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य, इंडस पब्लिक स्कूल), आशीष खेतान तथा अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि बदलते समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदला है। संचार क्रांति और आधुनिक तकनीक ने शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने और नई तकनीकों का बेहतर उपयोग करने का आह्वान किया।
एमजीआई ग्रुप के अध्यक्ष बहाउद्दिन अहमद ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं प्राचार्य डॉ. हाशिम सईद ने नई शिक्षा नीति की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों से हेल्प डेस्क के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मॉडर्न कॉलेज विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
समारोह में सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती एस. मुखर्जी एवं दीपाली शर्मा ने किया, जबकि अंत में फरहद अहमद ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में प्रिया मल्होत्रा, योगेंद्र प्रताप सिंह, जी.एस.सोनी,डी.पी.श्रीवास्तव, सुभाष जांगड़े, गजेंद्र प्रसाद, रमेश चंद्रा,सोनल खरे,मानसी वाधवानी,उषा यादव,अर्चना राठौर,मनीषा,रवि कुमार जांगड़े, जयंत चौधरी सहित संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

