निःशुल्क सोनोग्राफी, सीजेरियन प्रसव, एक्स-रे और आयुष्मान उपचार से मरीजों को बड़ी राहत
कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में यहां लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को निजी अस्पतालों के महंगे इलाज से राहत मिल रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहरी क्षेत्र में स्थित यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा शहर के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों और उपनगरीय क्षेत्रों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
केन्द्र में योग्य चिकित्सकों द्वारा मौसमी बीमारियों, बुखार और सामान्य रोगों का उपचार किया जा रहा है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की जांच, मंगलवार और शुक्रवार को निःशुल्क सोनोग्राफी, 24×7 सामान्य एवं सीजेरियन प्रसव, बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण, रक्त, मूत्र, मलेरिया, टाइफाइड और शुगर की जांच, निःशुल्क एक्स-रे तथा मलेरिया, डेंगू और टीबी जैसी संक्रामक बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार और दवाइयां भी प्रदान की जा रही हैं। इन सुविधाओं के कारण मरीजों को जिला अस्पताल की भीड़ या निजी अस्पतालों के महंगे इलाज पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र में चौबीसों घंटे संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही महतारी एक्सप्रेस (102) के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और ग्रामीण मरीजों के आवागमन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

