बिलासपुर संभाग के एल्डरमैनों की सूची जारी, कोरबा समेत सभी निकायों में हुई नियुक्तियां

नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, नियुक्त सदस्यों को बधाइयों का दौर, दावेदारों में मायूसी

रायपुर/बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बहुप्रतीक्षित बिलासपुर संभाग के एल्डरमैनों की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर संभाग के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में नगर पालिक निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है।

सूची जारी होने के बाद जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन का दायित्व मिला है, उन्हें समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। वहीं लंबे समय से नियुक्ति की उम्मीद लगाए बैठे कई दावेदारों और उनके समर्थकों में निराशा भी देखने को मिल रही है।

राजनीतिक हलकों में इस सूची को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। नियुक्त एल्डरमैन अब संबंधित नगरीय निकायों की बैठकों और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

(पूरी सूची देखें… किस नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में किसे एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।)