बरसते पानी में संभाली यातायात व्यवस्था, सुरक्षित आवागमन के लिए चौराहों पर रहे तैनात
कोरबा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जहां लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते नजर आए, वहीं कोरबा ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सड़कों पर डटे रहे। खराब मौसम और जलभराव जैसी चुनौतियों के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर तैनात रहे।
बारिश के दौरान ट्रैफिक जवान छाता लेकर और कई बार भीगते हुए भी वाहनों का संचालन कराते नजर आए। उनका एक ही उद्देश्य था कि शहरवासियों को सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुविधा मिल सके। पुलिसकर्मियों की इस कर्तव्य परायणता ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उनकी सराहना भी हुई।
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, गति नियंत्रित रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सहयोग कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर,सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी डी.के.सिंह,कोतवाली टीआई प्रमोद डडसेना, ट्रैफिक एएसआई ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह सहित यातायात अमला सक्रिय रूप से व्यवस्था संभालता रहा।
जनता ने की सराहना
बारिश के बीच ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी को देखकर नागरिकों ने उनकी सेवा भावना की सराहना की। लोगों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मियों का कर्तव्य निर्वहन समाज के लिए प्रेरणादायक है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

