33 अधिकारियों के तबादले, पाली से भूपेंद्र सोनवानी सूरजपुर भेजे गए
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी विकास विभाग ने प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में प्रदेशभर के 33 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
कोरबा जिले में भी इस फेरबदल का असर देखने को मिला है। आदेश के अनुसार संजय कुमार राय को जनपद पंचायत कोरबा का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं के.के. श्रीवास को जनपद पंचायत पाली का प्रभारी सीईओ बनाया गया है।
इसके साथ ही वर्तमान में पाली जनपद पंचायत में पदस्थ भूपेंद्र कुमार सोनवानी का तबादला कर उन्हें जनपद पंचायत सूरजपुर भेजा गया है। शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और बेहतर कार्य निष्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

