पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, पाम मॉल और निहारिका रोड पर अभियान, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर सख्ती
कोरबा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, पाम मॉल और निहारिका रोड में अवैध पार्किंग के कारण लगातार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।
आम नागरिकों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लॉक कार्रवाई शुरू की है।


अभियान के दौरान सड़क किनारे नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की समझाइश भी दी।
पुलिस का कहना है कि अवैध पार्किंग के कारण बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को अनावश्यक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
कार्रवाई में एएसआईं ईश्वरी लहरे,एएसआई मनोज राठौर, प्रधान आरक्षक संतोष,लखन, मेहमान,पवन सिंह और राम पाटले सहित यातायात अमले की सक्रिय भूमिका रही।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

