कोरबा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीएसपी ज्योत्सना चौधरी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
कार्यक्रम में एएसआई मनोज राठौर, ईश्वरी लहरे,प्रधान आरक्षक रामनारायण रात्रे, संतोष, लखन सिंह, नीतू, आरक्षक राम पटले एवं रवि बकुले सहित यातायात थाना के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशहित में समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















