कोरबा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दीपका खदान क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पर्दाफाश हुआ है। CISF जवानों ने एक संदिग्ध युवक को चोरी किए गए रोलरों के साथ पकड़ते हुए तीन रोलर बरामद किए हैं। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार 29 जून 2026 की सुबह करीब 5:15 बजे दीपका माइंस क्षेत्र के बेल्ट नंबर-15 स्थित एसीबी क्रॉसिंग पर ड्यूटी पर तैनात CISF के एक जवान ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोलर ले जाते हुए देखा। जवान ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) के हवाले कर दिया।
प्रारंभिक पूछताछ और युवक की निशानदेही पर CISF टीम ने डब्ल्यूबी-27 क्षेत्र के समीप से चोरी के कुल तीन रोलर बरामद किए। पकड़े गए युवक की पहचान आकाश दास, पिता दीपेश दास, निवासी बेल्टिकरी के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस चोरी की घटना में चार अन्य लोगों के शामिल होने की भी जानकारी दी है। इसके आधार पर सुरक्षा एजेंसियां अन्य संदिग्धों की तलाश में जुट गई हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
CISF अधिकारियों ने बताया कि बल सदस्य की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और प्रभावी कार्रवाई के कारण चोरी गए सामान की बरामदगी संभव हो सकी। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

