रसोई में सिलेंडर के पास बैठा मिला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार में एक घर की रसोई में गैस सिलेंडर के पास कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने तत्काल वन्यजीव रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे रेस्क्यूअर ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद स्नेक हुक और विशेष सुरक्षा बैग की सहायता से विषधर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान पूरी सावधानी बरती गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

कोबरा को पकड़ने के बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर उसके प्राकृतिक आवास वाले जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। समय रहते रेस्क्यू होने से एक संभावित हादला टल गया।

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यूअर की तत्परता और साहस की सराहना की।