कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतुरियाडांड में एक वृद्ध महिला की लोनर हाथी के हमले से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल छा गया है।
जानकारी के अनुसार, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पतुरियाडांड की निवासी सुखमत बाई (70 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जंगल में डोरी बीनने गई थीं। इसी दौरान क्षेत्र में विचरण कर रहे एक लोनर हाथी ने अचानक हमला कर दिया और उन्हें कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
वन विभाग के अनुसार, लोनर हाथी दो दिन पहले सरगुजा वन मंडल से कटघोरा वन मंडल के केंदई क्षेत्र में प्रवेश किया था। हाथी अकेले विचरण कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही केंदई वन परिक्षेत्र का अमला मौके पर पहुंचा।
वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जंगलों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें और हाथी की गतिविधियों वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

