शोक : श्रीमती हेमा राकेचा का आकस्मिक निधन,अंतिम यात्रा कल

कोरबा। पटेल पारा निवासी धीरज राकेचा की धर्मपत्नी श्रीमती हेमा राकेचा का 49 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय श्रीमती हेमा राकेचा अपने पीछे सुपुत्र शिखर राकेचा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

अंतिम यात्रा दिनाक 24.06.2026 बुधवार सुबह 9.00 बजे उनके निवास स्थान पटेल पारा कोरबा से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम जाएगी।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति 🙏🏻