कोरबा। हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के केंद्रीय महामंत्री, एसईसीएल सह जेबीसीसीआई सदस्य नाथूलाल पाण्डेय ने कोरबा संभाग के अंतर्गत आने वाले दीपका, गेवरा, कुसमुंडा एवं कोरबा क्षेत्रों का सघन दौरा कर श्रमिकों और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न श्रमिक मुद्दों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
श्री पाण्डेय के आगमन पर गेवरा-दीपका क्षेत्र में दीपका चौक, कुसमुंडा क्षेत्र में शिव मंदिर चौक तथा विकास नगर सहित विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कोरबा क्षेत्र में भी संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान नाथूलाल पाण्डेय ने गेवरा-दीपका, कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र के संगठन कार्यालयों में अलग-अलग बैठकें लेकर श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा संभाग प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल के भाई स्वर्गीय रामकिशन अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
दौरे के दौरान गेवरा-दीपका क्षेत्र के जेसीसी सदस्य गिरिजा साहू, कुसमुंडा महामंत्री एवं जेसीसी सदस्य अशोक कुमार साहू, लक्ष्मण सिंह, दीपक कुमार दुबे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
