परिवार की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के साथ निभाई सनातन परंपराएं
कोरबा। सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपराओं का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों, नदी घाटों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।
परंपरानुसार महिलाओं ने बरगद एवं पीपल के वृक्षों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनकी परिक्रमा की और रक्षा सूत्र अर्पित किए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या पर वट एवं पीपल वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है, जिससे परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
जिले के विभिन्न मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा समाज, राष्ट्र और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसरों में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।
अर्बन क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी सोमवती अमावस्या को लेकर विशेष उत्साह और आस्था दिखाई दी।
श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

