गौधाम योजना को मिली रफ्तार, केराझरिया और कपोट गौठान का हुआ भौतिक सत्यापन

कोरबा। जिले में गौधाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ब्लॉक स्तरीय समिति ने केराझरिया और कपोट गौठान का भौतिक सत्यापन किया।

निरीक्षण का उद्देश्य गौधामों की स्थिति का आकलन कर उनके औपचारिक शुभारंभ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था।

सत्यापन के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समिति के सदस्यों ने दोनों गौठानों का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं और संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। समिति ने गौधामों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गौसंरक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।

निरीक्षण कार्यक्रम में गौधाम जिला सदस्य शिव प्रकाश कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष पाली शंकर दीवान, समिति सदस्य तारकेश्वर पटवा, दीपक शर्मा एवं मन्नू डिक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं केराझरिया दीप स्व-सहायता समूह की गिरजा कंवर, प्रमिला पैकरा, बसंती पैकरा, लच्छन पैकरा, दूज बाई पैकरा, सुकमत बाई पैकरा, अमृता कंवर, सीता यादव, लगन बाई पैकरा एवं बंधन बाई पैकरा ने भी सहभागिता निभाई।

इसके अलावा कपोट गौधाम समिति और विकासशील फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि गौधामों के संचालन से गौसंरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को रोजगार और स्वावलंबन के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।