कोरबा। वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में 25 हाथियों के विचरण से स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इनमें से 2 दंतैल हाथी पहाड़ से नीचे उतर आए हैं। एक हाथी लालपुर क्षेत्र और दूसरा एतमानगर रेंज पहुंच गया है।
वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के 25 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।
इधर, कोरबा वन मंडल में भी 18 हाथी करतला और कुदमुरा रेंज में सक्रिय हैं। जटगा रेंज में घूम रहे 50 हाथियों में से 11 हाथी अलग हो गए हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा खतरा दंतैल हाथियों से है।
रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि सभी हाथियों की निरंतर निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अभी तक किसी प्रकार के नुकसान या हमले की कोई सूचना नहीं मिली है।
वन विभाग ने बताया कि बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ हाथी पहाड़ी क्षेत्र से मैदानी इलाकों की ओर आ रहे हैं। वे खेतों में घुसकर फसलों, खासकर धान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों को हाथी प्रभावित जंगलों में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
वन विभाग ने हाथियों के समूह को जंगल की ओर वापस भेजने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
