कोरबा। जिले के विभिन्न रिटेल पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कमी से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के भाजपा पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।
पार्षद श्री मिश्रा ने कहा कि हाल के दिनों में रिटेल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं हो पा रही है। बड़ी मात्रा में ईंधन की खरीद के कारण कई पंपों पर स्टॉक जल्द खत्म हो जाता है, जिससे आम नागरिकों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। इससे लोगों का समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जहां एक ओर आम उपभोक्ता ईंधन के लिए भटक रहे हैं, वहीं बड़े उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध हो रहा है। इससे आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है। पार्षद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रिटेल पंपों पर ईंधन की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा आम नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाए।
इस संबंध में उन्होंने संबंधित तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को भी पत्र की प्रति भेजकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द इस समस्या का समाधान कर आम जनता को राहत प्रदान करेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

