कोरबा। रामपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इन दिनों पेट्रोल चोर सक्रिय हो गए हैं। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में खड़ी छोटी-बड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चोरी की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, देर रात एक संदिग्ध युवक को कॉलोनी में खड़े एक वाहन के पास पहुंचकर पेट्रोल निकालने की कोशिश करते हुए देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से कई वाहन मालिकों ने सुबह अपनी गाड़ियों में पेट्रोल कम मिलने की शिकायत की है। लगातार हो रही इन वारदातों ने क्षेत्र में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।
नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा पेट्रोल चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाओं में और बढ़ोतरी हो सकती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

