14 जून को होगा कोरबा प्रेस क्लब का मतदान

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के वर्ष 2026-28 के चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि इस बार प्रेस क्लब के कुल 166 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 14 जून को होगा, जबकि उसी दिन मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष तथा तीन कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल नौ पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 9 जून को सुबह 10 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 10 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दावा-आपत्ति प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा तथा शाम 4 बजे अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

11 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा, जबकि 12 जून को इसी समयावधि में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) कर दोपहर 2:30 बजे प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद शाम 4:30 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होगी। 13 जून को दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 14 जून (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 4 बजे से मतगणना प्रारंभ कर परिणामों की घोषणा की जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।