कोरबा।विवाह का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राहुल यादव को बालकोनगर पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी निगरानी के चलते आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल यादव ने वर्ष 2025 में उरगा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से संपर्क बढ़ाया और विवाह का भरोसा देकर उसके साथ संबंध स्थापित किए। समय बीतने के साथ आरोपी लगातार युवती को शादी का आश्वासन देता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखा गया था। इसी दौरान उसकी लोकेशन बालकोनगर के शांतिनगर क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

