कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं पूर्व पार्षद तथा भाजपा नेता नवीन अरोरा की माता श्रीमती राजरानी अरोरा का शनिवार को 85 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रीमती अरोरा के निधन से परिजनों, रिश्तेदारों, नगरवासियों, पंजाबी समाज तथा शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे पुत्र योगेश अरोरा, राकेश अरोरा सहित पोते अंकित अरोरा (मोंटी), अंशुल अरोरा एवं यश अरोरा समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 07 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे पुराना बस स्टैंड, मेन रोड स्थित गौरीशंकर मंदिर के पीछे उनके निवास से निकलेगी। अंतिम दर्शन के उपरांत पार्थिव देह को मोतीसागर पारा मुक्तिधाम ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के लोगों ने श्रीमती राजरानी अरोरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

