मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आत्मानंद स्कूल, एनसीडीसी और सुभाष ब्लॉक सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गोपाल मोदी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिन पर जनता ने लगातार विश्वास जताया है।
इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

