दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार विजयी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ऋषि सिदार ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान घर-घर पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई, जिसका सकारात्मक असर चुनाव परिणाम में देखने को मिला।

पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा विकास और जनसेवा के कार्यों को और गति देगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

जीत के उपलक्ष्य में आयोजित विजय एवं आभार समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी योगेश जैन, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, संतोषी दीवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।