कोरबा।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर, कोरबा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य श्रीमती भुवनेश्वरी राठौर के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा स्काउट एवं गाइड्स की टीम ने सक्रिय भागीदारी की।
नन्हें बच्चों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद स्वयं पौधे लेकर आए और उन्हें लगाया। छात्र-छात्राओं को अपने परिवार के साथ मिलकर पेड़ लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बी.एस. अहीरे (प्राचार्य) ने विश्व पर्यावरण दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि पेड़ लगाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रीमती एस्थर कुमार ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जी.आर. जांगड़े (स्नातकोत्तर शिक्षक, हिंदी) ने बताया कि यह प्रयास विद्यालय को हरित बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है। लगाए गए पेड़ भविष्य में ऑक्सीजन के साथ-साथ छाया भी प्रदान करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

