महिला समितियो ने निभाया सामाजिक दायित्व, जरूरतमंद महिलाओं व वृद्धाश्रम को दी सहायता

कोरबा । सामाजिक सरोकारों के तहत श्रद्धा महिला मंडल की प्रेरणा से केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला, गेवरा की प्रेरणा महिला समिति एवं आकृति महिला समिति ने जरूरतमंदों के बीच उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया।

प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा के मार्गदर्शन में समिति की सदस्याओं ने दुरैना धनवार पारा की आर्थिक रूप से कमजोर 40 महिलाओं को पानी की बोतलें एवं फूड पैकेट वितरित किए। इस सेवा कार्य में श्रीमती प्रियंका खरे, श्रीमती रश्मि टंडन और श्रीमती इतिश्री बड़ई का विशेष सहयोग रहा।

वहीं, आकृति महिला समिति, सेंट्रल वर्कशॉप सेंट्रल स्टोर्स, कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी के नेतृत्व में मां सर्वमंगला मंदिर स्थित प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां के वरिष्ठजनों को कूलर एवं खाद्य सामग्री के पैकेट भेंट किए गए। समिति की सदस्याओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना और उनके साथ समय बिताया।

इस अवसर पर समिति की सचिव श्रीमती सीमा राव, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती अंजना पराशर एवं श्रीमती अर्चना दुबे सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। महिला समितियों की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।