कोरबा। हिंदू संतों और धर्माचार्यों के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टीपी नगर चौक में प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं चरणदास महंत और भूपेश बघेल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल तथा हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक मूल्यों का आधार है। संतों और धर्माचार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि संत-महात्माओं ने सदियों से समाज को दिशा देने का कार्य किया है और उनके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक सनातन अनुयायी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और आस्था पर किसी प्रकार का प्रहार होने पर हिंदू समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संबंधित नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रदर्शन हिंदू समाज की भावनाओं को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था और भविष्य में भी संतों, धर्माचार्यों तथा भारतीय संस्कृति के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

