उद्योग मंत्री देवांगन व महापौर संजूदेवी ने किया भूमिपूजन
कोरबा।सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। कोसाबाड़ी जोन के वार्ड क्रमांक 35 एवं 36 में 2 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
खरमोरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इन कार्यों का भूमिपूजन किया।
ये कार्य होंगे पूरे
वार्ड-36: स्वास्थ्य विभाग कालोनी में नाली निर्माण, जिला चिकित्सालय मुख्य मार्ग तक नाला निर्माण, 20 लाख की लागत से सीसी रोड एवं नाली, निर्मला स्कूल के पास नाली निर्माण एवं डिंगापुर जंगल खटाल में मंच निर्माण।
वार्ड-35: गोकुलनगर गोठान में बाउंड्रीवाल, शेड, अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण, न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में गेट से मेन रोड तक सीसी रोड, 35 मेन रोड हनुमान मंदिर से कमल राठौर के घर तक रोड निर्माण।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा क्षेत्र में सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। निगम क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं।
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा में विकास की जो गति है, उसने पूरे छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले समय में कोरबा की अलग पहचान बनेगी।
इस अवसर पर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य अजय गोंड़, पार्षद प्रताप सिंह कंवर, सुकुंदी यादव, चंद्रकली जायसवाल, वैभव शर्मा, गोपाल राठिया, सरस्वती पटेल आदि सहित जोन कमिश्नर भूषण उरांव, राहुल मिश्रा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

