कोरबा। वाहन चालकों को अब ट्रैफिक चालान जमा करने के लिए परिवहन विभाग या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत सरकार के परिवहन विभाग ने चालान भुगतान के लिए ऑनलाइन डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके माध्यम से वाहन चालक घर बैठे ही अपने लंबित ट्रैफिक चालान का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।
इसके लिए भारत सरकार की आधिकारिक ई-चालान वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया भी काफी सरल रखी गई है। वाहन चालक को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर अपना वाहन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
इसके बाद ‘Get Details’ विकल्प पर क्लिक करने से वाहन से संबंधित लंबित चालान की जानकारी सामने आ जाएगी।
इसके बाद संबंधित चालान का चयन कर ‘Pay Now’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पेमेंट गेटवे पर ‘Direct Payment’ का विकल्प चुनकर नियम एवं शर्तों को स्वीकार करना होगा।
इसके बाद वाहन चालक अपनी सुविधानुसार यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा डिजिटल वॉलेट के माध्यम से चालान की राशि जमा कर सकते हैं।
भुगतान सफल होने के बाद उसकी डिजिटल रसीद भी उपलब्ध हो जाती है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे भुगतान की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। डिजिटल सुविधा से चालान भुगतान की प्रक्रिया आसान होने के साथ ही समय और अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिलेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
