कोरबा।हसदेव ताप विद्युत संयंत्र, कोरबा पश्चिम में विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर प्रकृति बचाने का संदेश दिया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के तहत मुख्य अभियंता एच.के. सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को संकल्प महिला मंडल, कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने आवासीय कॉलोनी का भ्रमण किया, जिसमें संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता, एस.के. नायर, परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या तथा संकल्प महिला मंडल की सदस्याएं भी शामिल रहीं।
सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) विकास उइके ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें” निर्धारित की गई है। इस विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए 3 जून तक प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को सुबह 9.30 बजे से संयंत्र के आवासीय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

