पार्षद कक्ष का लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

कोरबा।नगर पालिका निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में नवस्थापित पार्षद कक्ष का लोकार्पण किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने संयुक्त रूप से इस कक्ष का उद्घाटन किया।

इस नई सुविधा से अब पार्षदों को बैठने और अपने कामकाज करने में पहले वाली दिक्कत नहीं होगी। पहले पार्षद कक्ष छोटा होने के कारण परेशानी होती थी, जिसे अब विस्तारित कर बेहतर बनाया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पार्षदों की समस्या की जानकारी मिलने पर यह काम कराया गया। अब पार्षदों को किसी प्रकार की शिकायत नहीं करनी पड़ेगी। हमारा प्रयास है कि सभी को अच्छा कार्य माहौल उपलब्ध कराया जाए।

निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, निगम के विभिन्न पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी।