बेरा घाट के ब्लैक स्पॉट पर लगा कॉन्वेक्स मिरर,अंधे मोड़ पर हादसे रोकने पुलिस की पहल

कोरबा।पसान रोड के बेरा घाट ब्लैक स्पॉट पर अंधे मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।पेंड्रा रोड बेरा घाट के अंधे मोड़ पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक कार पेंड्रा से कोरबा की ओर और दूसरी कार कोरबा से पसान रोड बेरा घाट की ओर जा रही थी।

इन लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एडिशनल एसपी लखन पटले,नितेश ठाकुर डीएसपी डी.के.सिंह और टीआई तेज यादव के मार्गदर्शन में बेरा घाट के अंधे मोड़ पर कॉन्वेक्स मिरर लगाया गया है।

अब ड्राइवरों को सामने से आने वाली गाड़ी की जानकारी पहले से मिल जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

यह जगह लंबे समय से ब्लैक स्पॉट बनी हुई थी, जहां अंधे मोड़ के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे।

नगर निगम को पत्र लिखा
दुर्घटना रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से नगर निगम को पत्र लिखकर रंबर स्ट्रीप,चेतावनी बोर्ड और स्पीड लिमिट संकेतक लगाने का अनुरोध किया गया है।

इस कार्य में हेड कांस्टेबल साहेब खटकर,कांस्टेबल राजेश चंद्रा और भीषम नारंग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

स्थानीय वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन की इस त्वरित और उपयोगी कार्रवाई की सराहना की है।