कल्चुरी भवन में बनेगा 25 लाख का डोम शेड,मंत्री का समाज ने किया सम्मान

कोरबा। सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के मिशन रोड स्थित कल्चुरी भवन में 25 लाख रुपये की लागत से डोम शेड का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा- अर्चना कर भूमिपूजन एवं शिलापट्टिका का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज की ओर से दोनों जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया।

कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना ने मंत्री एवं महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जायसवाल कल्चुरी समाज का मंगल भवन सभी समाजों के लोगों के लिए उपलब्ध रहता है।

डोम शेड निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी तथा भवन की उपयोगिता और बढ़ेगी।

कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, युगल कैवर्त्य,प्रभा टीकम राठौर,राजेंद्र जायसवाल,मनोज पाराशर,अनिल जायसवाल,विनोद जायसवाल,मनमोहन कौशिक,राजू जायसवाल,शिव जायसवाल,मनीष जायसवाल,जीवन जायसवाल,भुवनेश्वर कश्यप,अनिल डडसेना,भास्कर जायसवाल,बंसी जायसवाल,गौरव जायसवाल एवं ऋतिक जायसवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।