लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : गोपाल मोदी

जयंती पर स्मरण किया अहिल्याबाई होलकर का योगदान

कोरबा। महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, न्यायप्रिय शासिका एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर जिला भाजपा द्वारा जेल रोड स्थित विशाल ऑडिटोरियम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं,जिन्होंने सेवा,सुशासन, न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने देशभर में मंदिरों,धर्मशालाओं,घाटों तथा जनहित से जुड़े अनेक निर्माण कार्य कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कैलाश नाहक ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में महान प्रेरणा थीं। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। मुगलों और अंग्रेजों के काल में क्षतिग्रस्त एवं ध्वस्त हुए अनेक मंदिरों के पुनर्निर्माण तथा जीर्णोद्धार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। देश के विभिन्न हिस्सों में 350 से अधिक मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य उनके संरक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में डॉ.मनोज कुमार झा,हेमंत माहुलीकर,बालकृष्ण ठाकुर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, अर्जुन गुप्ता, कुलसिंह कंवर, सरजू अजय, प्रकाश अग्रवाल, राजेश लहरे, संजीव शर्मा, संजय राठौर एवं मोंटी पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।