कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के 9 वार्डों में जनसुविधाओं के विस्तार और आधारभूत विकास को गति देने के लिए करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने कार्यक्रम में शामिल होकर विकास कार्यों की शुरुआत कर नागरिकों को नई सौगात दी।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक7में गायत्री स्कूल से आलू गोदाम तक पेवर ब्लॉक निर्माण,सिंधी मोहल्ला में सांस्कृतिक मंच निर्माण,वार्ड 6 के प्राथमिक विद्यालय सीतामणी में बालिका शौचालय,वार्ड 8 मोतीसागरपारा में सड़क डामरीकरण, रामसागरपारा स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण,वार्ड 5 इंदिरा नगर में सतनामी समाज के सामुदायिक भवन,अमरैयापारा स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त सुविधाएं,मिशन रोड स्थित कलचुरी भवन के समीप डोम एवं सामुदायिक भवन तथा पेट्रोल पंप के पास ओवरब्रिज सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि बीते ढाई वर्षों में क्षेत्र के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं और जनहित के कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में जरूरत के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा और शहर के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर,पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों को जनता के हित में महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
