दो लोगों की बचाई जान, लूट-मारपीट और सड़क हादसों में त्वरित कार्रवाई
कोरबा। कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की डायल 112 सेवा आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 112 की एक टीम ने 22 अलग-अलग घटनाओं में मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान की और दो लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह 112 वाहन कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर, कोतवाली और सीएसईबी चौकी इलाकों में लगातार सक्रिय रहा। डायल 112 में तैनात आरक्षक प्यारे लाल भारद्वाज, आरक्षक तेज प्रकाश अजय, चालक मल्लू सिंह और चालक सूर्या साहू ने टीम भावना के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों की मदद की।
सबसे गंभीर मामला रात 8 से 10 बजे के बीच सामने आया, जहां शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था।
बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी पर पति ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।
इसी तरह इमलीडुग्गु फाटक के पास लूटपाट की सूचना पर भी टीम तत्काल पहुंची। वहीं ओवरब्रिज के नीचे हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार थोड़ी देर और होती तो उसकी जान जा सकती थी।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने डायल 112 की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि कोतवाली क्षेत्र में केवल एक ही 112 वाहन लगातार कॉल अटेंड कर रहा है और दुर्घटना, लूट, मारपीट तथा पारिवारिक विवाद जैसे मामलों में त्वरित सहायता पहुंचा रहा
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

