सुशासन तिहार: तुमान और डोंगानाला में आज लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा।

इसी क्रम में 29 मई को प्रातः 10 बजे पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम तुमान तथा पाली विकासखंड के ग्राम डोंगानाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की शिकायतें और मांगें सुनेंगे।

इसके अलावा आगामी दिनों में भी अलग-अलग विकासखंडों में शिविर लगाए जाएंगे।

02 जून को करतला विकासखंड के ग्राम कोटमेर, 03 जून को कोरबा विकासखंड के ग्राम बरपाली,04 जून को करतला के ग्राम सुखरीकला एवं पाली के ग्राम मुड़ापार तथा 05 जून को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के ग्राम चिर्रा और कटघोरा के ग्राम खैरभवना में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।