कोरबा। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत निरधी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए कई हितग्राहियों को सहायता सामग्री और स्वीकृति आदेश वितरित किए गए।
शिविर के मुख्य अतिथि पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कौशल नेटी, जनपद सदस्य सुरेश निषाद एवं उत्तम अगरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम शिवपुर, सिल्ली, परसदा, पोलमी, पोंडी, बतरा, कर्रानवापारा और कोडार के सरपंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शिविर में जनपद पंचायत द्वारा दो हितग्राहियों को राशन कार्ड, चार हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश तथा एक हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। वहीं कृषि विभाग द्वारा शाकम्भरी योजना के तहत ग्राम सिल्ली के बिसाहूराम/जेठूराम को 03 एचपी पेट्रोल पंप वितरित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 1342 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 153 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
यह शिविर निरधी क्लस्टर के ग्राम निरधी, शिवपुर, सिल्ली, परसदा, पोलमी, पोड़ी, बतरा, कर्रानवापारा एवं कोडार की संयुक्त भागीदारी से संपन्न हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

