कोरबा। जिले में सुशासन तिहार शिविरों की श्रृंखला लगातार जारी है। कोरबा ब्लॉक के ढोंगदरहा और धौराभांठा गांव में आयोजित शिविरों में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 25 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
ढोंगदरहा शिविर में भैंसमा, सकदुकला, चीतापाली, करमंदी, बगबुड़ा, चाकामर, करूमौहा, कुरुडीह, गोढ़ी, बेंदरकोना एवं पंडरीपानी सहित 12 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए। वहीं धौराभांठा शिविर में माखनपुर, रंगोले, सेन्द्रीपाली, बाँधाखार, पोटापानी, अलगीडांड़, करतला, डुमरकछार एवं नुनेरा पंचायतों के लोगों ने भाग लिया।
ढोंगदरहा शिविर में 658 आवेदनों में से 120 आवेदनों का तुरंत निराकरण किया गया, जबकि धौराभांठा शिविर में 986 आवेदनों में से 150 आवेदनों का समाधान किया गया। शेष आवेदनों के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई।
कार्यक्रम में विधायक तुलेश्वर मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर, कोरबा व पाली सब-डिवीजन के एसडीएम सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर ने सुशासन तिहार 2026 की अवधारणा “संवाद से समाधान तक” पर विस्तार से जानकारी दी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
शिविर के दौरान जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

