कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार के पांचवें शिविर में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि संपूर्ण नगरीय क्षेत्र को समस्यामुक्त बनाना ही निगम का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।
महापौर ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सहयोग से कोरबा के 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि दर्री जोन क्षेत्र में वर्ष 2023 से अब तक विभिन्न मदों से 21 करोड़ 45 लाख रुपये लागत के 105 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 40 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 43 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि 22 कार्यों की निविदा प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने यह भी बताया कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वे स्वयं अधिकतर स्थानों पर ई-बाइक का उपयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन और राधा महंत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिविर के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस मौके पर फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चन्द्रा, कल्याणीबाई कंवर, अयोध्याबाई कंवर, जनकसिंह राजपूत, विनम्र कुमार तिवारी, सम्मत कुंवर कंवर, सीता पटेल, मुकुंद सिंह कंवर, किशनलाल केंवट, मनोज लहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

