कटघोरा।कटघोरा नगर पालिका द्वारा विकसित चौपाटी के गेट पर दुपहिया गाड़ियों को मनमाने तरीके से खड़ा करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे क्षेत्र में व्यवस्था बिगड़ रही है।
पिछली शाम नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर पालिका अधिकारी मुद्रिका तिवारी ने अचानक चौपाटी का दौरा किया और अव्यवस्था देखते हुए पुलिस को सूचित किया। इस पर उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्था सुधारने के साथ ही लोगों को सख्त चेतावनी दी।
पुलिस ने लोगों को साफ चेतावनी दी कि चौपाटी के गेट के सामने दुपहिया गाड़ियां खड़ी करने की आदत छोड़ें। यदि दोबारा ऐसी स्थिति दिखाई दी तो गाड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही किसी भी प्रकार की सिफारिश या एप्रोच स्वीकार नहीं की जाएगी।
कटघोरा नगर सहित आसपास के गांवों से शाम के समय बड़ी संख्या में लोग चौपाटी घूमने आ रहे हैं। लेकिन पार्किंग की सही व्यवस्था न करने के कारण लोग गाड़ियां गेट के ठीक सामने ही खड़ी कर देते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, ताकि चौपाटी सुंदर और व्यवस्थित बनी रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

