कोरबा।एसईसीएल की गेवरा कोयला परियोजना विस्तार के तहत अधिग्रहित ग्राम जरहाजेल के भू-विस्थापितों और ग्रामीणों ने रोजगार नहीं दिए जाने के विरोध में कुसमुंडा क्षेत्र में प्रस्तावित बसाहट स्थल पर चल रहे लेबलिंग एवं समतलीकरण कार्य को रोक दिया।
ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए साफ कहा कि जब तक एसईसीएल प्रबंधन द्वारा उन्हें जमीन अधिग्रहण के बदले रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक बसाहट स्थल पर कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान विस्थापितों ने काम में लगे वाहनों को भी रोक दिया।
भूविस्थापितों का आरोप है कि एसईसीएल प्रबंधन ने उनकी जमीन ले ली, लेकिन रोजगार देने की बारी आने पर उन्हें लगातार चक्कर लगवाया जा रहा है। रोजगार के अलावा मुआवजा और बसाहट देने में भी प्रबंधन आनाकानी कर रहा है।
इससे पहले विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखकर लंबित रोजगार मामले का शीघ्र समाधान करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन के दौरान एसईसीएल प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे प्रदर्शन जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

