कोरबा,पाली समेत पांच स्वास्थ्य केंद्रों में दूर होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी
कोरबा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होने जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
जिले के कटघोरा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा, करतला तथा रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण अधिकांश मरीजों को जिला अस्पताल या अन्य शहरों में रेफर करना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होती थी।
स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। डीएमएफ से कुल 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी।
सभी नियुक्तियां संविदा आधार पर होंगी और उनका वेतन डीएमएफ मद से दिया जाएगा। अधिक वेतनमान के कारण योग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के मिलने की संभावना बढ़ गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
एमडी मेडिसिन – 3 पद
शल्य चिकित्सक (सर्जन) – 3 पद
बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) – 2 पद
निश्चेतना विशेषज्ञ (एनेस्थेटिस्ट) – 2 पद
रेडियोलॉजिस्ट – 2 पद
जिला स्वास्थ्य विभाग ने योग्य और अनुभवी चिकित्सकों से आवेदन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

