कोरबा।आकांक्षी जिला कोरबा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कटघोरा में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर-संचारी रोगों (NCDs) पर विशेष स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान, समय पर जांच और रेफरल को बढ़ावा देना तथा लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना था।
शिविर के दौरान लगभग 97 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में 2 सिकल सेल मरीज और 15 सिकल सेल वाहक पाए गए। प्रतिभागियों को चिकित्सकीय परामर्श, प्रारंभिक जांच, स्वास्थ्य शिक्षा और आवश्यकता अनुसार रेफरल सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में विशेष रूप से सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह (Type-1 Diabetes), जन्मजात हृदय रोग (CHD), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विस्तार से जागरूकता फैलाई गई।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों (अत्यधिक प्यास, बार-बार पेशाब, वजन कम होना, कमजोरी) के बारे में जानकारी दी और तत्काल जांच कराने की सलाह दी।
कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला समूहों और समुदाय के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविर समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने,गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करनेऔर समय पर उपचार से जटिलताओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

