24 मई को कोरबा में झेरिया यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

कोरबा।  छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज (पंजीयन क्रमांक 5066) के तत्वावधान में 24 मई 2026 को ऊर्जा नगरी कोरबा में प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कोरबा में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक सदस्य शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर स्थित यादव भवन, शारदा विहार मुड़ापार में रविवार सुबह 10 बजे से किया जाएगा। समारोह में कोरबा महापौर संजू देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव करेंगे।

समारोह में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, सचिव सुंदर लाल यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू यादव, संयुक्त सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष जी.आर. यादव, कार्यकारिणी सदस्य आर.डी. यादव एवं रंजीत यादव, प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रराम यादव, रायगढ़ जिलाध्यक्ष पंचराम यादव तथा सक्ती जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, नवनियुक्त एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान करना तथा समाज के संगठनात्मक विस्तार को गति देना है।

जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव एवं मूरत यादव ने जिले के सभी पदाधिकारियों, परिक्षेत्र अध्यक्षों, पार अध्यक्षों और समाज के सम्मानित सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समारोह को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।